प्रेम,विश्वाश व सुरक्षा का प्रतीक पर्व है रक्षा बंधन

रुद्रपुर देवरिया। भाई-बहन का अटूट रहने वाला रक्षा बंधन प्रेम के संकल्प के साथ क्षेत्र व नगर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वही भाइयों ने बहनों की रक्षा के लिए वचन दिए और उपहार भेंट करते दिखे। खुशियों के इस माहौल में बाजारों,चौक चौराहों,दुकानों पर सैकड़ों भीड़ दिखी। जिसके चलते हालात बेकाबू रहा। तथा चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस तरह से शुभ मुहूर्त के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए लोग दौड़ भाग करते दिखे।
भाई-बहन के प्यार का प्रतिक यह पर्व घर-घर में व्यापक तैयारियों के बीच बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर तथा मिठाई खिलाकर जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। भाईयों ने बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का संकल्प लिया। तथा घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया।रक्षा बंधन का त्यौहार दिन भर तक चलता रहा। घर में बच्चों के मनपसंद का पकवान और घूमने जाने का मौका बच्चों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था। रक्षा बंधन पर सबसे ज्यादा खुशी बच्चों में देखी गई। सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्राें में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जाने लगा। स्थानीय कोतवाली पुलिस भी प्रमुख चौराहों पर अपनी मुस्तैद ड्यूटी से जाम की समस्या को काफी हद तक दूर किया। ताकि बहन के द्वारा भाई की कलाई पर बांधे जाने वाले धागे को शुभ मुहूर्त मिल सके।