
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र पर आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ब्रह्मकुमारी संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं।
उनके आगमन पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा मयूर नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र का शुभारंभ किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, राजयोग और संस्कार निर्माण पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ पर यह महत्वपूर्ण आयोजन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच संपन्न हुआ।