
बरहज, देवरिया। विकास खंड बरहज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सीमा पासवान के पति प्रिंस पासवान (38 वर्ष) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। तीन बच्चों के पिता प्रिंस पासवान के अचानक निधन से परिवार में भारी शोक का माहौल है। उनकी तीन संतानें हैं—अर्चिता उर्फ बिट्टू (11 वर्ष), आयुष (9 वर्ष), और अनीश (6 वर्ष)। पूर्व ब्लाक प्रमुख सीमा पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि प्रिंस पासवान उनके मां-बाप के अकेले संतान थे।
मृत्यु के समाचार से परिवार के सदस्यों का हाल अत्यंत खराब है। छोटे बेटे अनीश बार-बार अपनी मां से कहता रहता है कि पापा को वापस बुला दो, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। वे अपने परिवार के अकेले चिराग थे, इसलिए उनके निधन से पूरे परिवार पर गहरा सदमा पड़ा है।
शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए स्थानीय नेता एवं गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं। परिवार के राजा रोहन पासवान, शिववंश पासवान, ब्रज बहादुर भारती, संजय पासवान, लाल बहादुर पासवान, ज्ञानेंद्र पासवान, ऋषभ कान्हा समेत कई परिजन मौजूद हैं। साथ ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह उर्फ राजा सिंह, उमाशंकर यादव, त्रिलोकी यादव, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव, पूर्व ग्राम प्रधान कमला यादव, दुसाध कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष संजय पासवान, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरकेश पासवान, जिला अध्यक्ष गौतम पासवान, भीष्म पितामह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय प्रताप, जिला पंचायत के प्रत्याशी पंकज यादव तथा जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह आदि ने परिवार को ढाढस बंधाया।
प्रिंस पासवान के निधन से बरहज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके असमय जाने का दुःख हर किसी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।