प्रोफेसर (डॉ.) रविन्द्र कुमार को मथुरा में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

आगरा, 05 दिसंबर 2025। जी.एल.ए. विश्वविद्यालय मथुरा में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर एवं जी.एल.ए. विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन आइडियल अचीवर्स अवॉर्ड-2025 एवं एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रोफेसर (डॉ.) रविन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया।

सेमिनार का विषय था “भारत में महिला सशक्तिकरण: प्राचीन काल से आधुनिक काल तक”। मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह (डीआईजी-आईटीबीपी) नई दिल्ली उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.पी. अशोक (आईपीएस) और डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा थीं। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रविन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर-चित्रकला, राजकीय महाविद्यालय सैंया खैरागढ़, आगरा) को अंतरराष्ट्रीय एजुकेशन आइडियल अचीवर्स अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर बी.एस. राणा (प्रधानाचार्य, कृषक इंटर कॉलेज, देहरादून), हरिओम शर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता, मेरठ), दीपक कुमार (झारखंड), राधा कृष्ण अग्रवाल (कुलपति, ब्रज कला संगीत अकादमी), धीरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल अरोड़ा (प्रबंधक, जी.एल.ए. विश्वविद्यालय), अमित कुमार चौधरी (शारीरिक शिक्षक, सहारनपुर) सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सिंह निमराजे ने किया।