लखनऊ में कोरोना और मिशन शक्ति के प्रति जनता को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के द्वारा लखनऊ के नरही बाजार में  कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा,एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा एसीपी राघवेंद्र  मिश्रा के साथ नरही चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे | (Atharva Rastogi)

इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को करोना कर प्रति जागरूक किया | पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ रही है तब  तक हमें इस कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन करना होगा क्योंकि व्यापारी समाज के हर तबके के लोगों से जुड़ा होता है और रोजाना उसे हजारों की संख्या में लोग मिलते हैं अगर व्यापारी कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन करेंगे तो कोरोना की जंग को जीतने में ज्यादा समय नहीं लगेगा |

वही डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा और एडीसीपी चिरंजीव नाथ  सिन्हा सहित एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने बाजार में भ्रमण कर लोगों को करो ना के प्रति जागरूक किया और जो लोग बिना मास्क के मिले उन्हें चेतावनी देकर मास्क पहनाया |

1090 पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

कोरोना पर लोगों  को जागरूक करने के बाद 1090 पर  मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया गया | इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही | बता दें कि इस कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की |

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिलाओं की समस्या सुनी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया | चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कैसे महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की मदद कर रही है और उनको  जागरूक कर रही है |

साथ ही साथ कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को यह भी बताया गया कि वह कैसे महिला हेल्प डेस्क की सहायता ले सकती हैं | कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति स्मृति  चिन्ह भेंट किया गया |