
बाराबंकी । ब्लॉक संसाधन केंद्र मसौली में शुक्रवार को संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर पुनर्गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के संयोजन में हुए पुनर्गठन में सुरेश चंद्र को ब्लॉक अध्यक्ष तथा विश्वनाथ वर्मा को ब्लॉक मंत्री (महामंत्री) चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नदीम अब्बास, उपाध्यक्ष के रूप में अरविंद वर्मा, दिलीप कुमार मौर्या, सुभाष वर्मा एवं सरिता वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला उपाध्यक्ष के रूप में गंगा तथा संयुक्त मंत्री पद पर नूर बानो को चयनित किया गया।
संगठन मंत्री के रूप में विनोद कुमार, अनिल कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव एवं रचिता को दायित्व सौंपा गया, जबकि महिला संगठन मंत्री पद पर ममता देवी को चुना गया। प्रचार मंत्री पद पर शबाना अर्शी, नेहा गुप्ता, गिरवर सिंह एवं सरला देवी तथा जिला प्रचार मंत्री (महिला) के रूप में नीलम को चयनित घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय कुमार गुप्ता को सौंपी गई, जबकि एकाउंटेंट के रूप में कल्पना रावत एवं ऑडिटर के रूप में परमात्मादीन को चयनित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलामंत्री बृजेंद्र सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अटेवा के जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, अनुसूचित जाति टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम किशुन बौद्ध, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।