गजानन विसर्जन यात्रा में हुआ प्रसाद वितरण

शाहाबाद (हरदोई)।मोहल्ला दिलेरगंज में रविवार को राधाष्टमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज श्रीवास्तव (सामाजिक समरसता प्रमुख, हरदोई) ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना व भजन से हुआ। वक्ताओं ने राधाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समरसता, सेवा और आपसी भाईचारा ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और नागरिकों से भेदभाव छोड़कर एकता अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर गजानन विसर्जन यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण बताया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनूप गुप्ता (नगर कार्यवाह), विशाल त्रिवेदी, श्याम जी गुप्ता, संजय मोदी, विक्रम, देशदीपक समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।