युवा रक्तवीर टीम के रक्तदान शिविर में 15 ने किया रक्तदान

कसया, कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया घेरा चौराहे पर रविवार को युवा रक्तवीर टीम कुशीनगर एवं कुशीनगर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी कुशीनगर जयंत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रक्त देने वालों को केवल रक्तदाता नहीं बल्कि जीवनदाता कहना चाहिए, क्योंकि उनका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाता है। विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी सिद्धार्थनगर मोहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि नूरूल एन वारसी ने कहा कि रक्तदान किसी के सिर से पिता का साया नहीं उठने देता, किसी मां की ममता और किसी भाई-बहन के रिश्ते को टूटने से बचाता है। कार्यक्रम को फैयाज खान, आस मुहम्मद अंसारी, अवधेश पाण्डेय, राजीव मिश्रा और नीरज सिंह बिट्टू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामायन यादव ने किया, जबकि आयोजक फिरोज अंसारी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता मुन्ना, हरिकिशोर यादव, मुदस्सिर, हारून अंसारी, बलिराम यादव, ऋषभ गुप्ता, राजू, शेख अब्दुल समद, रामजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में असरार आलम, अब्दुल मजीद, इमरान, रामायन यादव, नवल किशोर मद्देशिया, शहीद अली, बलिराम यादव, अशफाक आलम, प्रबोध प्रतीक, अखिलेश मद्देशिया, मुमताज आलम, मुदस्सिर, इरशाद आलम, हारून अंसारी और फिरोज अंसारी ने रक्तदान किया।