रामनगर बाराबंकी में तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बताई तिरंगे की महत्ता

रामनगर, बाराबंकी। तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और तिरंगा यात्रा देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का माध्यम है। यह बात पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने स्थानीय डाक बंगले पर तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही।

पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष गूंजे। यह यात्रा डाक बंगले से शुरू होकर बुढ़वल चौराहा होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

यात्रा में शामिल सभी लोगों ने महाबली हनुमान जी के समक्ष सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और देश की खुशहाली तथा अखंडता की कामना की। यात्रा के दौरान लोगों ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष लगाकर राष्ट्र के प्रति गहरी प्रेम भावना का परिचय दिया।

चिलचिलाती धूप के बावजूद भी सभी की उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, एएसएचओ राजबहादुर सरोज, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, एसआई बीपी सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

तिरंगा यात्रा में रामनगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महादेवा शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता मनोज वर्मा, कक्का नॉनमून शुक्ला, भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, इंद्रमणि उपाध्याय, राजेश अवस्थी, रवि मिश्रा, श्यामू अवस्थी, पप्पू यादव, रमेश पाल, पुष्कर मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, प्रधान चंद्र मौल मिश्रा, कलीम चौधरी, वीरेंद्र रावत, विवेक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, उमेश मिश्रा, कमलेश वर्मा, विनय मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।