राशन की कालाबाजारी पर कोटेदार और उसके पुत्र पर दर्ज हुई रिपोर्ट

शाहाबाद/हरदोई। दरियापुर बलभद्र गांव में सरकारी राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर हुई जांच में कोटेदार सूरजा देवी और उनके पुत्र समोद के खिलाफ थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामला तब उजागर हुआ जब गुड्डी नामक महिला ने शिकायत की कि उसे अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया गया। पूर्ति निरीक्षक अशोक द्विवेदी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि गेहूं, चावल और चीनी का स्टॉक कम था।

जांच में यह सामने आया कि 41 कुंतल 47 किलो गेहूं, 60 किलो चीनी और 58 कुंतल 79 किलो चावल होना चाहिए था, लेकिन करीब 100 कुंतल खाद्यान्न गायब पाए गए, जो कालाबाजारी की पुष्टि करता है।

दरियापुर बलभद्र गांव की दुकान में 28 अंत्योदय और 211 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक जुड़े हुए हैं। शिकायत सही पाए जाने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार और उनके पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।