
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिया कपूर अपने बॉयफ्रेड करण बूलानी के साथ जल्दी ही शादी करने वाली है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी को कई बार साथ में देखा जा चुका है। फैंस को इनकी शादी का लंबे समय से इंतजार था।
चुनिंदा लोग ही होंगे शादी में शामिल
कोरोना काल को देखते हुए शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल होंगे। पिंकविला की रिर्पोट के मुताबिक रिया कपूर अपने बॉयफ्रेड करण बूलानी के साथ जूहू में स्थित बंगले में कल शादी करने जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर करण औऱ रिया एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते रहते है। रिया अपने सोशल एकांउट पर करण की फोटो अपलोड करती रहती है। करण और रिया एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे है।
कई फिल्मों में डायरेक्शन का काम भी कर चुके है करण बूलानी
बता दें कि 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ में करण और रिया ने साथ काम किया था। दोनों की बॉडिग इस फिल्म के बाद से ही अच्छी रही है। करण बूलानी एक निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का भी काम किया है।