IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, घोटाले के खुलासे से लेकर विवादों तक रहा सफर

IAS रिंकू सिंह राही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
रिंकू सिंह राही का नाम पहली बार साल 2009 में चर्चा में आया था, जब उन्होंने मुजफ्फरनगर में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ और उन्हें 7 गोलियां मारी गई थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जीवित बच गए, जिससे वे ईमानदारी और साहस के प्रतीक बन गए।
हालांकि, हाल के समय में वे विवादों में भी रहे। शाहजहांपुर में एसडीएम के रूप में तैनाती के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे उठक-बैठक करते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद जुलाई 2025 में उन्हें राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया था।
अब उनके इस्तीफे के पीछे की वजहें स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उनके करियर का यह कदम प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।