
हरदोई। संडीला नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पूरे होने के अवसर पर शिवा बस्ती में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नगर संगठन के गीतों की गूंज से गुंजायमान रहा और जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
कार्यक्रम के अंत में पार्वती विद्या मंदिर में मनोज द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के पंच प्रण को स्वयंसेवकों तक पहुँचाने और इसे जन-जन तक प्रचारित करने का प्रण दोहराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी क्षेत्र मनोज, जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह तीर्थ राज, जिला प्रचारक कमलेश, नगर संघचालक विष्णु चंद, नगर सह संघ चालक अनिल, नगर प्रचारक प्रिंस, नगर कारवां अनुराग, नगर संपर्क प्रमुख आकाश, मनोज अर्कवंशी, रजत, अतुल तिवारी, महेंद्र सोनी, अनुराग त्रिपाठी, रिंकू सक्सेना, शिवम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अलका सिंह अर्कवंशी द्वारा पुष्प वर्षा के साथ संचलन से की गई।