भारत माता की जय! सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें! – सतीश शर्मा

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रामसनेहीघाट में “एकता दौड़” (Run for Unity) का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा. मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा एवं मा. एमएलसी अंगद सिंह ने भिटरिया चौराहा से झंडी दिखाकर किया। दौड़ रामसनेहीघाट तहसील परिसर तक जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

इस दौरान हजारों युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ एकजुट होकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पवन सिंह (रिंकू), भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, पवन वर्मा, अभिषेक मौर्य, नि. मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, मुलायम सिंह यादव, वीरेंद्र पांडेय, रूपेश प्रताप सिंह (लकी) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा —

“सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता, निष्ठा और सेवा का संदेश देता है। आज की यह दौड़ उनकी प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुटे सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति मुख्य अतिथियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।