
बहराइच। रुपईडीहा में जय मां आदिशक्ति प्रसाद वितरण कमेटी के तत्वावधान में बजाजा मार्केट परिसर में एक भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

भंडारे का शुभारंभ शाम 5 बजे हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। प्रमुख रूप से एसएसबी 42वीं वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर कुमार ऋतुराज, एसएचओ रुपईडीहा आर.एस. रावत, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, आईसीपी मैनेजर सुधीर शर्मा, एआरएम रुपईडीहा राम प्रकाश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश चंद, व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री योगेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भंडारे में आए प्रमुख अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक था। माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए रुपईडीहा, निबिया, सहजना, मनवरिया, पचपकरी, गंगापुर, जैतापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और पड़ोसी नेपाल के कालाबंजर, टंगपसरी और जमुनहा गांवों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे।
कमेटी के अध्यक्ष नारायण बंसल, महामंत्री व कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, संरक्षक पुनीत अग्रवाल, शिवम गुप्ता, टिंकू जायसवाल, साहिल गुप्ता, सचिन साहू, सौरभ गुप्ता (प्रिंस) और अभिषेक सहित युवाओं की टीम ने प्रसाद वितरण और पूरे आयोजन की व्यवस्था में सराहनीय भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वर्ष का यह भंडारा रुपईडीहा क्षेत्र के अब तक के सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजनों में से एक रहा।