तहसील सदर, हरदोई में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना

हरदोई। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत तहसील सदर, हरदोई में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य महिला आगंतुकों की शिकायतों और शंकाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क में महिला कार्मिकों को तैनात किया गया है। यहाँ प्राप्त होने वाली सभी शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की जाती हैं और संबंधित राजस्व निरीक्षक/लेखपाल को पहुंचा कर उनका त्वरित निस्तारण किया जाता है।

किसी भी शिकायत का संतोषजनक समाधान न होने पर नोडल अधिकारी महिला हेल्पडेस्क मामले को संबंधित नायब तहसीलदार/तहसीलदार या अधोहस्ताक्षरी तक पहुंचाते हैं और तदनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाती है।

इस पहल से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा मिलने की उम्मीद है।