सलमान खान ने दिखाई दरियादिली: फिर दिया राजपाल यादव का साथ: मजबूत रिश्ते की दी मिसाल

बीते समय से जाने माने फिल्म अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव को कानूनी और आर्थिक परेशानियों के चलते जेल की सजा होने की खबर सामने आई, तब से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों के बीच इस मुद्दे पर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि, इस कठिन समय में बहुत कम लोग उनकी मदद के लिए सामने आए।

ऐसे हालात में हमेशा की तरह बॉलीवुड के दबंग और एक्टर सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई और राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल के दौरान सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट के जरिए राजपाल का हौसला बढ़ाया है। उनके शब्द न सिर्फ राजपाल यादव के लिए बल्कि हर उस इंसान के लिए प्रेरणादायक हैं जो मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सलमान खान की यही खासियत है, बाहरी तौर पर सख्त, लेकिन दिल से बेहद नरम।

सलमान खान का प्रेरणादायक संदेश

“राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और उसमें वैल्यू लाते हो। आपको काम बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा, यही सच्चाई है।

और यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है।”

एक बड़े भाई जैसा साथ, मजबूत रिश्ते की मिसाल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का यह कदम उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव को दर्शाता है। वह हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। इस बार भी उन्होंने एक बड़े भाई की तरह राजपाल यादव का साथ दिया, उन्हें प्रेरित किया और यह भरोसा दिलाया कि इंडस्ट्री में उन्हें लगातार काम मिलता रहेगा। वहीं यह पूरा घटनाक्रम दोनों कलाकारों के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते की झलक भी पेश करता है।