
फतेहपुर सीकरी। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह का बुधवार को सीकरी में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के बाद जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजरत 6 दिन चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।
गोकुल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और हर क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, राजपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, संतोष पाल, कुसुमलता यादव, देवेंद्र यादव, राहुल चौधरी, विकास यादव, राजेश वर्मा, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र चौधरी सहित अनेक सपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।