लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और नागरिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बंगला बाज़ार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह करेंगे, जबकि भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत संजय दत्त सरोजनीनगर क्षेत्र में एक भव्य रोड शो के माध्यम से नागरिकों एवं युवाओं से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘पर्यावरण वीरों (Environment Warriors)’ को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसी अवसर पर बहुप्रतीक्षित ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में हरित जागरूकता, पर्यावरण-संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं एवं नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना भी है। संजय दत्त इस अवसर पर युवाओं से अपील करेंगे कि वे मतदाता सूची में अपना नामांकन सुनिश्चित करें, मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार — मतदान — का सक्रिय रूप से प्रयोग करें।
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक जागरूकता को समान प्राथमिकता दी जा रही है तथा ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, युवा भागीदारी और नागरिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
संजय दत्त करेंगे ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का शुभारंभ, 22 फरवरी को बंगला बाज़ार में विशेष कार्यक्रम