दूसरे दिन खो-खो, एथलेटिक्स और तीरंदाजी खेलों का आयोजन हुआ


बहराइच। इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘‘सांसद खेल महोत्सव 2025’’ के दूसरे दिन खो-खो, एथलेटिक्स और तीरंदाजी खेलों का आयोजन हुआ। मटेरा, बलहा, चित्तौरा, नानपारा और महसी के लगभग 375 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द कुमार गोंड, सांसद लोकसभा क्षेत्र-56 ने बालक-बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर, खो-खो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और तीरंदाजी में तीर चलाकर खेल का शुभारंभ किया। स्टेडियम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रमुख परिणाम:
100 मीटर बालक: 1. शिवम (महसी), 2. किस्मत अली (महसी), 3. विष्णु (नानपारा)
200 मीटर बालक: 1. अभिषेक (महसी), 2. पीयूष (बहराइच), 3. विष्णु (नानपारा)
400 मीटर बालक: 1. सर्वेश (महसी), 2. अभिषेक, 3. पीयूष पाल (बहराइच)
लंबी कूद: 1. विष्णु (नानपारा), 2. अनस (बलहा), 3. कृष्णा (बहराइच)
100 मीटर बालिका: 1. सावित्री (नानपारा), 2. माही, 3. अर्चना
200 मीटर बालिका: 1. सावित्री, 2. सौम्या, 3. विजय लक्ष्मी
400 मीटर बालिका: 1. मोहिनी, 2. माही, 3. मोनिका
खो-खो परिणाम:
बालक वर्ग: नानपारा 10 – 05 बलहा
बालिका वर्ग: बलहा 1 – 0 नानपारा
समस्त खेलों का पुरस्कार वितरण और प्रशस्ति पत्र वितरण 25 दिसंबर 2025 को होगा। कार्यक्रम में अनुपमा धानुक (उप क्रीड़ाधिकारी) सहित राकेश पासवान, विनोद कुमार, मो. आरिफ और रोहित सिंह ने सहयोग किया। मंच संचालन अमित पाण्डेय और संतोष सिंह ने किया। शिक्षा विभाग, नगर पालिका, चिकित्सा विभाग और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों और सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।