
भाजपा नेता सौरभ कसौधन का उदार दान, राष्ट्र कथा आयोजन को भेंट किया एक क्विंटल शुद्ध पीसी हल्दी
बहराइच। अयोध्या के नंदिनी नगर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित भव्य राष्ट्र कथा कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक जागरण की नई लहर पैदा कर रहा है। 1 से 8 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले इस पावन आयोजन में पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वरी जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय चेतना, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों पर ओजस्वी प्रवचन दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।
इसी क्रम में बहराइच के भाजपा जिला मंत्री सौरभ कसौधन ने आयोजन की भव्यता में अपना योगदान देते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भंडारे के लिए एक क्विंटल अशोक कंपनी की शुद्ध पीसी हल्दी भेंट की। सौरभ कसौधन का यह उदार सहयोग क्षेत्र में सराहना का विषय बना हुआ है।
राष्ट्र कथा के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है, जिससे नंदिनी नगर से लेकर अयोध्या तक भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।