शाहाबाद नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, आरएसएस स्वयंसेवकों ने की पुष्प वर्षा

शाहाबाद। नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। यात्रा की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि मंदिर बस अड्डे से हुई, जहां पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।

भाजपा नेत्री पारिशा तिवारी ने कहा कि उनका जीवन और समर्पण शाहाबाद की जनता की सेवा में ही है। शोभा यात्रा में सजीव झांकियों, बैंड-बाजों और जयघोषों से पूरा नगर गूंज उठा। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई और जलपान की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवाओं ने एकता, सद्भाव और समाज सुधार का संदेश दिया। बाल्मीकि जयंती का यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

जिला सामाजिक समरसता गतिविधि प्रमुख आरएसएस नीरज श्रीवास्तव, कात्यायनी शक्तिपीठ पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज, समाजसेवी पारिशा तिवारी, नगर कार्यवाह अनूप, नगर सह-कार्यवाह श्याम जी गुप्ता, पर्यावरण प्रमुख शरद, कपिल गुप्ता, संजय मोदी समेत आरएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।