शमसाबाद में राशन वितरण में कटौती का आरोप, भाकियू औनू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (औनू) के पदाधिकारियों ने सोमवार को शमसाबाद में राशन वितरण में कथित कटौती के विरोध में तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की और एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू औनू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जसावत ने बताया कि कस्बा शमसाबाद के राशन डीलर नरेंद्र गुप्ता द्वारा राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट 500 ग्राम कम खाद्यान्न वितरित किया गया। इस संदर्भ में संगठन ने लाइव वीडियो भी जारी की। जिलाध्यक्ष ने आरोपित राशन डीलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राशन डीलर के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (औनू) धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
ज्ञापन देने वालों में अमित गुर्जर, यशपाल रघुवंशी, रनवीर सिंह, प्रमोद राजपूत, नाहर सिंह, संजय, प्रहलाद, विजय कांत रघुवंशी, संतोषी देवी, मनोरमा, लक्ष्मी और संजय गौड़ शामिल रहे।