
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शुक्रवार को नगरपालिका टीम के साथ प्राचीन शिव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन शिव कॉरिडोर का निरीक्षण किया। बूढ़े बाबा मंदिर के पास जलभराव देखकर उन्होंने गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित विभाग को कल तक जलभराव दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरवरी में महाशिवरात्रि का बड़ा पर्व आने वाला है, इसलिए तीर्थ कुण्ड, प्रमुख मार्ग, सफाई, जलनिकासी और प्रकाश व्यवस्था को 10 फरवरी तक पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए। तीर्थ कुण्ड में महाशिवरात्रि से पहले स्वच्छ जल भरा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने कॉरिडोर व आसपास की सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द मानक के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मौजूद रहे:
सभासद राजेश अवस्थी, यूपीसीएल जेई नितिन सिंह, एसआई संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, पालिका जेई सिविल अनिल कुमार यादव, जेई जलकर आदर्श मिश्रा, सफाई नायक नरेश कुमार, संजय कुमार, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार महेश पटवारी, श्याम किशोर अवस्थी, रविन्द्र कटियार, विश्वनाथ शुक्ला, लवकुश अवस्थी, विकास मिश्रा, विजय मिश्रा, शत्रोहन मिश्रा आदि।