प्राचीन शिव मंदिर के नव निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित

हरदोई (कोथावां)। ब्लॉक कोथावां की ग्राम पंचायत महुआकोला में गांव के पूरब दिशा में गोमती नदी किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नव निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैमिष के बनगढ़ आश्रम प्रमुख संतोष दास खाकी ने की।

भूमि पूजन कालिका देवी मंदिर के पुजारी आचार्य अनुज शुक्ला और राम बली तिवारी द्वारा विधि-विधानपूर्वक कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बेनीगंज पुलिस का भी विशेष योगदान रहा है, जिनके सहयोग से यह कार्य प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम में मंदिर संरक्षक द्रोण कुमार शुक्ला, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य, स्वयंसेवक दुर्गा शरण वर्मा, सुरेश सोनी, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, गुड्डू सिंह, रिंकू त्रिवेदी, छुन्नी सिन्हा, अजय प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, पंकज सिंह चौहान, संजीव सिंह, अभय सिंह, एस.एन. मिश्रा, प्रधान सत्यपाल वर्मा, नंद किशोर मौर्या, ललित मौर्या, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, भूरे सिंह, अशोक सिंह, छोटकन सिंह, शिवनाथ कश्यप, विमला देवी, कृष्ण कुमार शुक्ला, संतोष मिश्रा, अरुणेश बाजपेई, सीपू त्रिवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता की कामना की और भगवान भोलेनाथ से गांव की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।