
पीलीभीत/बरखेड़ा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जागरूकता की नई लहर देखने को मिली। क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज स्वयं जनता के बीच उतरे और गांव-गांव जाकर मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया। उनकी सक्रियता से अभियान को अभूतपूर्व गति मिली है और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।
मेहरखास में पहली बड़ी बैठक—ग्रामीणों का उत्साह चरम पर
रविवार की शुरुआत ग्राम पंचायत मेहरखास में आयोजित बड़ी जागरूकता बैठक से हुई।
शेरगंज खुर्द, इटौरिया, लालपुर, शिवनगर, इडरा, विधिपुर, सिंधौरा बिंदुआ सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे।
स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा—
“मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।”
उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे SIR फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और BLO व कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र नाम स्वतः हट जाएं।
12 बूथों का दौरा, घर-घर पहुंचाया जागरूकता संदेश
रविवार को स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लगातार 12 बूथों पर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया।
इनमें शामिल रहे—
दोहनाबूथ 291-292 (पिपरैया हिम्मतपुर)
बूथ 295 (आमडंडा पट्टी जयनगर)
बूथ 293-294 (बलदेवपुर एवं पिपरैया हिम्मतपुर)
बूथ 288-289 (रामनगर जगतपुर – लक्ष्मणपुर नौगवां)
बूथ 282 (मूसेपुर खुर्द)
बूथ 301 (बड़ेपुरा)
बूथ 300 (कुसमा)
बूथ 320 (उदरहा)
बूथ 287 (अज्ञारी)
हर बूथ पर ग्रामीणों ने बड़ी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लोगों को बताया कि—
उनका नाम, पता, आयु और अन्य विवरण मतदाता सूची में सही दर्ज होना जरूरी है।
किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत SIR फॉर्म भरें।
युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक एक-दूसरे की सहायता कर इसके सफल संचालन में सहयोग करें।
कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बढ़ाई ऊर्जा
BLO, सुपरवाइजर, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे दिन अभियान के साथ जुड़े रहे।
ग्रामीणों ने भी स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि—
“जब जनप्रतिनिधि स्वयं गांवों में आकर जागरूकता फैलाते हैं, तो जनता का उत्साह दोगुना हो जाता है।”
जिले में चर्चा का विषय, अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल
बरखेड़ा क्षेत्र में SIR अभियान इस समय प्रमुख चर्चा का विषय है।
स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की सक्रियता ने अभियान को नई दिशा दी है और उनकी पहल अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी मिसाल बन रही है।
रविवार को संपन्न यह व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आगामी दिनों में SIR अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।