
आगरा।वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर के 400 वर्षों के इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के पोस्टर का आज मंदिर प्रांगण में विमोचन किया गया। फ़िल्म में मंदिर की धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों, परंपराओं और विशेष अवसरों का विवरण दर्शाया गया है।
फ़िल्म में सावन के सोमवार से लेकर नवरात्रि के हवन तक की झलकियों को शामिल किया गया है। इसमें सीताराम मंदिर की महत्ता, माँ बगलामुखी के दरबार, भगवान हनुमान जी की प्रभु राम दर्शन की अनूठी छवि और नर्मदेश्वर महादेव सहित शिव परिवार की उपस्थिति को प्रमुखता से दिखाया गया है। मंदिर की प्राचीनता के प्रतीक आर्च भी फ़िल्म में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस डॉक्यूमेंट्री को सूरज तिवारी ने लिखा और निर्देशित किया है। फ़िल्म के डीओपी सुनील राज, असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज शर्मा, पोस्ट प्रोडक्शन अंशु सिनेमाफ़ाई और वॉइस ओवर ब्रजवुड स्टूडियो के कुष्मेन्द्र द्वारा किया गया है।
पोस्टर विमोचन समारोह में लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, महंत मुकेश शर्मा, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, मनोज अग्रवाल, फ़िल्म लेखक-निर्देशक सूरज तिवारी, विकास शर्मा, ऋषि तिवारी, हनी, राजपाल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फ़िल्म जल्द ही दर्शकों के बीच प्रदर्शित की जाएगी।