एक दिन-एक घण्टा सबके साथ श्रमदान : जिलाधिकारी

मैनपुरी। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत जनपद में 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में बुधवार 25 सितम्बर को “एक दिन-एक घण्टा-सबके साथ श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में चिन्हित गंदगी वाले स्थानों को साफ कराया जाएगा।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और पंचायत सचिवों को पत्र जारी किया है।

अभियान की रूपरेखा के अनुसार –

25 सितम्बर को श्रमदान कार्यक्रम के साथ हर ग्राम पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” से पौधारोपण होगा।

27 सितम्बर को विकास खंड स्तर पर सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा।

29 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों को टूलकिट वितरण किया जाएगा।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम पंचायतों में विशिष्ट स्वच्छता अभियान चलेगा और ग्राम सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की होगी।