
एत्मादपुर। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एत्मादपुर स्थित थाना एत्मादपुर में नौ वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त देवेश कुमार ने की। टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह, एसआई शिवजीत और हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।
नीलामी में कुल 17 फर्मों ने अपने-अपने दस्तावेज जमा किए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त देवेश कुमार की अध्यक्षता में बोली प्रक्रिया शुरू की गई।
नीलामी के दौरान शमसाबाद की ताज इंटरप्राइजेज ने सबसे अधिक बोली लगाते हुए सभी नौ वाहनों को अपने नाम कर लिया। एक ट्रक की नीलामी 3 लाख रुपये में, एक मिनी कैंटर 1.20 लाख रुपये में, एक ट्रैक्टर 1.20 लाख रुपये में, एक कार 30 हजार रुपये में, दो ऑटो 40 हजार रुपये में तथा दो बाइक 21 हजार रुपये में नीलाम की गईं।
सभी वाहनों की कुल नीलामी राशि 6 लाख 66 हजार रुपये रही। नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।