
टिकैत नगर, बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैत नगर में आज हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष सह प्रमुख श्रीमान संतोष जी ने उद्बोधन दिया। उन्होंने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा कि समस्त हिंदू जातियों को एकजुट होकर समाज के सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। संतोष जी ने कहा, “एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे, और सुरक्षित रहोगे तो मजबूत रहोगे।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, टिकैत नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और रानी मऊ हनुमान मंदिर के महंत प्रेमदास मातृशक्ति केसरी मिश्रा ने की। सम्मेलन में समाज के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथियों में सचिन कौशल, भवानी प्रसाद मिश्रा, विनय कसेरा, सौरभ, रणविजय सिंह, संजय विश्वकर्मा, नीरज मौर्य और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित भी किया गया।