ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया भगवान श्री चंद्रप्रभु का जन्मकल्याणक

आगरा। ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सोमवार को श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पेंद्र जैन, राजेश जैन, कुमार मंगलम जैन और प्रकाश केसवानी द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात भगवान श्रीजी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा की हरी झंडी राकेश जैन एवं दिनेश जैन परिवार ने दिखाई। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच रथयात्रा ट्रांसयमुना कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों से होकर मंदिर पर पुनः पहुंची। शोभायात्रा में देवेंद्र जैन, मुकेश जैन, कमल जैन, सुनील जैन और बादल जैन ने सौधर्म इंद्र, महेंद्र इंद्र, ईशान इंद्र, सारथी और धन कुबेर के रूप में विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। सात राजकुमार घोड़े पर सवार झांकियों के माध्यम से जैन धर्म की मनोहारी झांकियाँ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं।

मंदिर परिसर में भगवान श्रीजी का स्वर्ण कलशों से भव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। समापन पर भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। सायंकाल 7 बजे संगीतमय मंगल आरती और रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथयात्रा की व्यवस्था णमोकार बधु महिला मंडल एवं ट्रांसयमुना कॉलोनी महिला इकाई द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत जैन ने किया।

इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, सतीशचंद जैन, विमल जैन, सुनील जैन ठेकेदार, रविन्द्र जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, सिद्ध जैन, केतन जैन, विजय जैन, सुनील जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, अंजना जैन, खुशबू जैन, ममता जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।