
टूंडला। एनसीआर रेलवे के अधीन पूर्वी गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि कुछ मजदूरों का मलबे में अभी भी पता लगाने का काम जारी है।
घटना स्थल पर एडीएम विशु राजा, रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है और कई जेसीबी मशीनें तथा एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।