यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार देर रात 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादले की सूची में कई जिलों के कप्तान और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार हेमराज मीना और संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का कप्तान बनाया गया है, जबकि संजीव सुमन को देवरिया की कमान दी गई है। विक्रांत वीर को भी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

नीरज जादौन को अलीगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार मीना को हरदोई का कप्तान बनाया गया है। अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का कप्तान और दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का कप्तान नियुक्त किया गया है।

डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। केशव कुमार को कुशीनगर का एसपी और अभिजीत आर. शंकर को अम्बेडकरनगर का एसपी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में अभिषेक भारती को औरैया का कप्तान बनाया गया है।

मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज का डीसीपी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक चौथी वाहिनी पीएसी की कमान सौंपी गई है।