वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में यूपी पुलिस की धमाकेदार जीत: 95 पदक, देश को दिलाया गर्व

पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन

📍लखनऊ |
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के 43 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कुल 95 पदक हासिल किए, जिनमें 45 स्वर्ण, 34 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत ने कुल 560 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया

यह भव्य आयोजन 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक चला, जिसमें 63 देशों के पुलिस और अग्निशमन बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत ने कुल 560 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा—

“यूपी पुलिस के खिलाड़ी न केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता हैं, बल्कि खाकी की गरिमा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक भी हैं।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ को दिया, जिसने पुलिस बल में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी और खिलाड़ियों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

कुशल खिलाड़ी योजना

यह जीत न केवल यूपी पुलिस की खेल प्रतिभा की प्रमाणिकता है, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी है अन्य बलों और युवा खिलाड़ियों के लिए।