अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री, मंथन जारी

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
भाजपा के विधायक ही थे नाराज

बताते चलें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ विधायक नाराज चल रहे थे। इस सम्बन्ध में केन्द्रीय नेतृत्व बीते दो दिनों से मंथन भी कर रहा था। सूत्रों की माने तो, त्रिवेन्द्र को कार्य में सुस्ती उनके मुख्यमंत्री पद पर भारी पड़ गई।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री…?

उत्तराखंड विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 70 है। भारतीय जनता पार्टी के पास उत्तराखंड में 56 विधायक हैं। जबकि, कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। दो विधायक निर्दलीय हैं। जबकि, एक सीट अभी खाली है। चूंकि, भाजपा अभी भी पूर्ण बहुमत से अधिक है। इसलिए, यह तो तय है कि सीएम भाजपा का होगा। लेकिन, कौन बनेगा, इस पर संशय बरकरार है।