वन महोत्सव में विधायक सौरभ सिंह सोनू ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
वन महोत्सव के अंतर्गत मैगलगंज वन रेंज द्वारा बुधवार को बेहजम ब्लॉक के गौरिया गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बालाजी मंदिर परिसर में पीपल, पाकड़ और बरगद सहित पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा की कुंजी है। पेड़-पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें।

यह आयोजन वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी के. के. सागर, वन दरोगा उमेश वर्मा, वनरक्षक शन्नो देवी और ललित श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, उपेंद्र वर्मा, विपिन बिहारी, आशीष वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।