हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों में जुटी संयोजन समिति, घर-घर जाकर दिया जा रहा आमंत्रण

आंवलखेड़ा। बरहन क्षेत्र के गांव खांडा में आगामी 13 फरवरी को आयोजित होने वाले “विराट हिन्दू सम्मेलन” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सीताराम विधाता बाबा आयोजन समिति के नेतृत्व में संयोजन समिति द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन का आमंत्रण दिया जा रहा है तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है।
खांडा मंडल के अंतर्गत वासइंद्रा उर्फ नगला फूटरा, गढ़ी खंजर, नगला जौहरी और नगला पांडेय गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को 13 फरवरी को खांडा में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की जानकारी दी गई और सामाजिक एकता व सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।
जनसंपर्क अभियान में डॉ. हेमेंद्र यादव, जिला संघचालक मुकेश सिकरवार, खंड कार्यवाह उमेश जी, श्री सीताराम विधाता बाबा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव मंगल, मलखान सिंह, विनोद कुमार, जमुनादास, टिंकू, सुदामा, शीलेश, बल्लू त्यागी, इंद्रगिरि, राहुल पचौरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।