उपचार के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक संचालक फरार

आगरा। टेडी बगिया क्षेत्र में इलाज कराने पहुंची एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा (30) करीब पंद्रह दिन पहले जीवन नगर, टेडी बगिया में किराए पर रहने आई थी। उसका पति आगरा से बाहर काम करता है और समय-समय पर घर आता था। पूजा के तीन बच्चे हैं। सोमवार रात को उसे पेट में शिकायत हुई, जिस पर वह टेडी बगिया स्थित एक क्लीनिक में इलाज कराने पहुंची थी। वहीं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।