निःशब्द: नाबालिग लड़की से 9 लोगों ने किया 8 दिन तक दुष्कर्म

राजस्थान में बढ़ रहा दरिंदगी का ग्राफ



जयपुर।
 कल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा था। इस मौके पर जब ‘नारी तू नारायणी’ का गुणगान हो रहा था। उसी दिन एक ऐसी घटना होती है, जिससे सभी की रूह कांप जाएगी। राजस्थान के झालावाड़ में एक नाबालिग के साथ नौ लोगों ने बलात्कार किया। वह भी आठ दिन तक।

नशीली दवा पिलाकर रेप


लड़की के साथ हुई हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक ऐसा दिन जब पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान की शपथ ले रहा है। इसी बीच एक ऐसी दरिंदगी होती है, जिसने मानवता को झकझोर के रख दिया। झालावाड़ में 15 साल की लड़की को कथित तौर पर नशीली दवा पिलाकर नौ लोगों ने आठ दिन तक बलात्कार किया।

दो नाबालिग आरोपी


पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नौ आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं। जिसमे से अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

वहशियों के चंगुल से भागी किशोरी


पुलिस ने जानकारी दी कि झालावाड़ में नौ दरिंदो ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ अलग अलग जगहों पर आठ दिनों तक बलात्कार किया। शुक्रवार को पीड़ित दरिंदो के चंगुल से भाग गई। इसके बाद उसने किसी की मदद से अपने घर पहुँची और अपने परिवार वालो को उसके साथ हुए घटना को बताया। परिजनों ने पीड़िता की आपबीती सुनकर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

दोस्त ने की गद्दारी


पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी को लड़की अपने दोस्त बुलबुल और एक युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने झालावाड़ शहर गई थी। उसके दोस्त ने उससे कहा कि सामान दिलाकर वो उसे स्कूल छोड़ देगा। लड़की का आरोप है कि दोनों एक पार्क में रुके थे। वहां थोड़ी देर में दो से तीन लोग पार्क में आए, जिसके बाद लड़की को जबरदस्ती नशीली दवा पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *