
जौनपुर। राजबहादुर पीजी कालेज गुलालपुर में स्व. सुभाष चंद्र यादव की द्वितीय पुण्य स्मृति पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अगुवाई डॉ. आलोक कुमार यादव (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) ने की। इस दौरान मरीजों की जांच, परामर्श और दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
डॉ. आलोक कुमार यादव अपने दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ के साथ मौजूद रहे। उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं—
डॉ. राहुल श्रीवास्तव (न्यूरो रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अरुण सिंह (जनरल सर्जन)
डॉ. बृजेश कन्नौजिया (नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ)
डॉ. राजेश कुमार (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ)
डॉ. आदित्य कुमार (कैंसर रोग विशेषज्ञ)
डॉ. बीरेंद्र यादव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
डॉ. नरेंद्र यादव (दंत रोग विशेषज्ञ)
डॉ. सतीश यादव एवं बी.के. यादव (प्रबंधन व सहयोग)
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता लालचंद यादव, गुलाबी देवी महाविद्यालय के प्रबंधक जीतेंद्र यादव, जनहित इंटर कालेज मोलनापुर के प्रबंधक डॉ. अमित यादव, समाजवादी राष्ट्रीय मजदूर सभा के महासचिव विवेक यादव व अंजनी यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।