फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर के साथ प्रोफेसर ने की गंदी हरकत…

पिछले कुछ समय से फ्लाइट में शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी यात्री द्वारा एयर होस्टेस या क्रू मैंबर्स के साथ दुर्व्यवाहर तो कभी शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं पिछले काफी समय से बढ़ गई हैं। वहीं अब फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में 24 वर्षीय डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया।