”भारत को अपने चैंपियन पर गर्व है”, CM योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। इस ऐतिहासिक विजय के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टीम को विशेष बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर टीम को बधाई देते हुए लिखा, “जय हो! पेरिस ओलंपिक 2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया! आप हमारे चैंपियन हैं, भारत को आप पर गर्व है।”