बाराबंकी। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा तीर्थ स्थल पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु भगवान महादेव के साथ होली खेलने के लिए उमड़ पड़े।
सुबह से शुरू हुआ रंगों का उत्सव
सुबह 6 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्त गुलाल और रंग के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए होली खेलते नजर आए।
दोपहर तक रंग, फिर दर्शन का सिलसिला
दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालु रंगों में सराबोर होकर होली खेलते रहे। इसके बाद नए वस्त्र धारण कर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालु देर रात तक महादेव के दरबार में होली खेलते रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
हर साल मनाई जाती है खास होली
मंदिर के पुजारी आदित्यनाथ तिवारी ने बताया कि हर वर्ष यहां श्रद्धालु होली का पर्व महादेव के साथ ही मनाते हैं। पहले मंदिर में रंग खेलते हैं, फिर एक-दूसरे से होली मिलते हैं। इस बार भी भक्तों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर होली मनाई।