लखनऊ: रिटायर्ड IAS मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे सुधाकांत मिश्र ने की आत्महत्या!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे सुधाकांत मिश्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इंदिरा नगर के सेक्टर बी में रहते थे और सूडा (SUDA) में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधाकांत मिश्र पिछले कई वर्षों से डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे। शनिवार को उन्होंने अपने आवास पर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना से उनके परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताओं की ओर इशारा करती है।