सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित, जनसेवा को बताया प्रेरणास्रोत

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित

कुशीनगर। फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर रोगियों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना गया। यह सेवा कार्यक्रम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कुंवर डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह और सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के सौजन्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जनसेवा भाव की सराहना करते हुए कहा, “उनका जीवन और कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित है। वह हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। यह फल वितरण कार्यक्रम भी उसी सेवा भाव का परिचायक है।”

कार्यक्रम के दौरान मरीजों को सादगीपूर्ण तरीके से फल वितरित किए गए और अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।

फल वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, भाजपा नेता विकास तिवारी, देवेन्द्र राय, अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक, डॉ. अमित राय सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।