लखनऊ: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,2 लोगों की मौत!

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत, जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अचानक हुए इस धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।