
बाराबंकी। देवा चिनहट रोड स्थित माती बाजार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल माती के अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माती बाजार और बरेठी बाजार के आठ व्यापारियों, एक पत्रकार और एक चौकीदार को फूलमाला, अंगवस्त्र और मिष्ठान के साथ सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यापारियों में राम नाथ निगम, लाला कुबेर निगम, पंडित श्रीराम तिवारी, महादेव प्रसाद वर्मा, उमेश चन्द्र यादव (शिक्षक और पत्रकार), मोल्हे राम गौतम, बम बहादुर थापा और लियाकत अंसारी शामिल थे। समारोह में रमेश चंद्र विमल (अध्यक्ष माती), विनोद यादव (उपाध्यक्ष) और शैलेश निगम (कोषाध्यक्ष) ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य राम संजीवन वर्मा, वात्सल्य निगम, उमेश तिवारी, अजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश वर्मा, मनोज यादव और राकेश कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के बाद व्यापारियों ने हाथों में बैनर लेकर माती बाजार में पदयात्रा निकाली और व्यापारी एकता की अलख जगाई। अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा ने समस्त व्यापारियों और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।