वरिष्ठ भाजपा नेता राम सनेही मिश्रा के निधन से शोक की लहर

शाहाबाद (हरदोई)। कस्बे के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राम सनेही मिश्रा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज लपेटा और श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे उनका अंतिम संस्कार नर्मदा घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हुए जो उनके मृदुल व्यवहार और सामाजिक योगदान से प्रभावित थे।