
हरदोई भरखनी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शिक्षक एमएलसी, स्नातक एमएलसी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मण्डल कार्यशाला शुक्रवार को विवियापुर मंदिर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनोद राठौर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रवासी विधानसभा सवायजपुर उपस्थित रहे और उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में सुधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोदी सेना; मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह; मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा बलराम सिंह; मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरिशचंद्र राठौर; महामंत्री श्याममोहन बाजपेयी; उपाध्यक्ष मनोज सिंह; रामानंद दीक्षित; मण्डल मंत्री अनूप सिंह; विजय बहादुर सिंह; प्रमोद सिंह; राजेश वर्मा; कन्हैया शर्मा; मण्डल कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह; शक्ति केंद्र संयोजक नरेन्द्र सिंह चौहान; गामा सिंह; महेश पाल सिंह; रोहिताश सिंह; राजीव सिंह; अनमोल दीक्षित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, तैयारी और संगठन को मजबूत करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।