
आगरा (यमुना पार)। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में यमुना पार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 अग्रसेन जी का पंचाभिषेक विधिवत मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश, आगरा में यह पहली बार हुआ कि 108 वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री अग्रसेन चालीसा का पाठ किया और वातावरण भक्ति भाव से गूंज उठा। इसी दौरान एक समाज बंधु की आर्थिक सहायता भी की गई। आगरा विभूति में अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्री 1008 नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज 201वीं श्री अग्र भागवत कथा का वाचन कर रहे थे। कथा के दौरान जब मंच से समाज बंधु की मदद का आह्वान किया गया तो संत नर्मदा शंकर पुरी जी ने व्यास पीठ से ही आशीर्वादस्वरूप अपना अंशदान दिया। उन्होंने कहा कि “मुझे अपार हर्ष है कि मेरे द्वारा किसी जरूरतमंद की सहायता हो रही है।”
इस अवसर पर यमुना पार के कई अग्र बंधुओं ने गुप्त दान भी किया। कथा व धार्मिक अनुष्ठानों के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
व्यवस्थापन में प्रमुख रूप से सहयोग देने वालों में
संजय अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष श्री अग्रसेन महाराज सेवा समिति), सुभाष मित्तल, पियूष गर्ग, भगवती प्रसाद मित्तल, हरिश्चंद्र मित्तल, राजेंद्र गोयल, मुकेश कुमार अग्रवाल, दुर्गेश, दिनेश गर्ग, कुमार, आशा गोयल, पिंकी मित्तल आदि का विशेष योगदान रहा।